Duniya Ki Sabse Khatarnak Bullet Ant

Duniya Ki Sabse Khatarnak Bullet Antff

बुलेट चींटी 

हेलो दोस्तों आज हम बात करेंगे दुनिया की सबसे खतरनाक बुलेट अंट (चींटी), के बारे में। दोस्तों वैसे तो आप सब लोगो ने बहुत प्रकार की चींटिया देखी होंगी जो अक्सर हमारे आस पास देखने को मिल जाती है। यह चींटिया देखने में भले ही खतरनाक न हो पर इनमे कुछ चीटियों की प्रजातिया बहुत खतरनाक और हानिकारक है। जिनमे दुनिया की सबसे खतरनाक बुलेट चींटी है। 

यह ऑस्ट्रेलिआ अफ्रीका और साउथ अमेरिका में पाई जाती है। दोस्तों बताया जाता है के बुलेट चींटी के काटने से बुलेट लगने जितना दर्द होता है। या ये कहे के उससे भी ज्यादा। इसी के आधार पर इसका नाम बुलेट चींटी रखा गया है। दुनिया भर में चींटियों की लगभग 14000 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है। कभी कभी बुलेट चींटी के काटने से इंसान की मृत्यु भी हो जाती है। 
 

बुलेट चींटी के डंक से योद्धा बनने का सफर 

दोस्तों ये सुनने में जरा अजीब है पर सच है। ब्राजील में सटेरे मावे आदिवासी लोग जानबूझकर बुलेट चींटी के डंक का इस्तेमाल अपने आप को बहादुर साबित करने के लिए करते है। इसके लिए पहले वो चींटियों को बेहोश करते है फिर उन्हें पत्तो से बने दस्तानो में पिरोकर उस दस्ताने को अपने हाथ में पहनते है। वो लोग ये दस्ताने 5 से 10 मिनट तक धारण करते है। इस प्रक्रिया के बाद दस्ताना धारण करने वाले व्यक्ति का हाथ लक्वाग्रस्त भी हो जाता है। इस तरह की परीक्षा वहां के लोगो को 15 से 20 बार देनी पड़ती है।

बुलेट चींटी का वर्गीकरण

जगत     :     एनिमेलिया
संघ        :    आर्थोपोडा
वर्ग         :     इन्सेक्टा
गण        :     हाईमेंनॉपटेरा
कुल       :     फोर्मीसिऐड
वंश        :     पैरापोनेरा

बुलेट चींटी की कुछ रोचक बातें 

  • इस धरती पर चींटियों का अस्तित्व लगभग 130 मिलियन वर्षों से भी अधिक है। 
  • बुलेट चींटी दुनिया की सबसे खतरनाक डंक मरने वाली चींटी है। 
  • इनकी  14000 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है। 
  • बुलेट चींटी के काटने से बुलेट लगने जितना दर्द होता है।
  • बुलेट चींटी के काटने से कुछ लोगो को लकवा तक मार जाता है। और कुछ लोग अपनी जान से हाथ गवा बैठते है। 
  • बुलेट चींटी काटती नहीं है। उसके पास डंक होता है जैसे मधुमक्खी के पास होता है। 
  • एक परंपरा के अंतर्गत ब्राजील के आदिवासी लोग बुलेट चींटी से अपने हाथ में कठवाते है। यह उनके साहस और बहादुरता को दर्शाता है। 
  • बुलेट चींटी कालोनिया बनाकर रहती है। 
  • बुलेट चींटी की लम्बाई 2. 5 सेमी तक बड़ी हो जाती है। 
  • इनके पास दो संययुक्त आँखे होती है। जिनसे यह 360 डिग्री में 1 मीटर की दुरी तक देख  सकती है। 
  • इस चींटी की लगभग 90 प्रजातियां पाई  जाती है। जो ऑस्ट्रेलिआ, अफ्रीका, अमेरिका आदि महाद्वीपों में पाई जाती है। 
  • इनकी बदबू से इनको पहचाना जा सकता है। क्योकि ये जहाँ पर अपना घोंसला बनती है वहां से बहुत बुरी बदबू आती है। 
  • बुलेट चींटी को दुनिया के सबसे दर्दनाक कीटो की श्रेणी में रखा गया है। 
  • इस दुनिया में चीटिया इतनी है के अगर एक अनुमान के अनुसार हम देखे तो हर इंसान के पीछे लगभग 1 मिलियन चींटियाँ हैं। 

दोस्तों मेरे द्वारा दी गई जानकारी को मेने किताबो और खोजकर्ता चेनलो के माध्यम से अर्जित किया है। यदि यह आपको अच्छी लगी हो तो कृपया अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर कीजिये और अपने कमैंट्स और सुझाव मुझे दीजिये।

घन्यवाद आपके प्यार के लिए।