Starfish के बारे में रोचक जानकारी
Starfish , के बारे में रोचक जानकारी
आज हम बात करेंगे Starfish के बारे में। जिसे हम सितारा मछली भी कहते है। Starfish कोई मछली नहीं है। वैज्ञानिको ने Starfish का नाम बदलकर C Start रख दिया है। उनका कहना है कि Starfish आम मछलियों की तरह तैर नहीं सकती है। और न ही उनकी तरह गलफड़ो से साँस ले सकती है। Starfish छिपकली की तरह अपने शरीर को रिजनरेट कर सकती है। जिस तरह छिपकली अपनी पूँछ को रिजनरेट करती है उसी तरह स्टार फिश भी अपनी भुजाओ को रिजनरेट कर सकती है।
Starfish की भुजाएं
Starfish के पास पांच भुजाएं होती है। स्टारफिश की कुछ प्रजातियो के पास पांच से भी अधिक भुजाएं होती है। स्टारफिश की सभी भुजाओ पर आखिरी में एक छोटी आँख होती है। स्टारफिश को साफ नहीं दिखाई देता है। Starfish का वजन लगभग 80 से 5 किलोग्राम के आस-पास होता है और इसकी लम्बाई लगभग 5 से 10 इंच तक होती है। स्टारफिश के अंदर खून नहीं होता है। स्टारफिश में एक जल संवहन प्रणाली होती है जो खून का काम करती है। स्टारफिश का जीवनकाल 30 से 40 वर्ष के बीच होता है।
- स्टारफिश के अंदर खून नहीं होता है। इनके अंदर जल संवहन प्रणाली होती है।
- स्टारफिश के अंदर रिजनरेट प्रणाली होती है यानी कि वह अपने शरीर को दोबारा बना सकती है
- स्टारफिश की रफ़्तार बहुत धीमी होती है। जिसके कारण जब लहरें उसे किनारे पर लाती है तो वह वापस समुन्द्र में नहीं जा पाती है और दूसरे जीवो का शिकार हो जाती है।
- स्टारफिश को चलने में उसके ट्यूब वाले पैर मदद करते है। ये ट्यूब वाले पैर स्टारफिश को खाना ढूंढने में भी मदद करते है।
- स्टारफिश का जीवन काल लगभग 30 से 40 वर्ष तक का होता है।
- स्टारफिश सभी समुन्दरो में पाई जाती है और इसकी लगभग 2000 प्रजातियाँ मिलती है।
- स्टारफिश जिसे तारामछली भी कहते है। अलग अलग रंगो में पाई जाती है और देखने में बेहद खूबसूरत भी लगती है।
- स्टारफिश को C स्टार फिश भी कहते है।
- एक वयस्क स्टारफिश का वजन लगभग 800 ग्राम होता है।
- स्टारफिश बहुरंगीय होती है इसलिए यह बड़ी प्यारी लगती है।
- वैसे तो स्टारफिश नाम से फिश है पर असल में ये कोई मछली नहीं है इसके पास न तो कोई पंख होते है जैसे मछलियों के पास होते है। और न ही इसके पास कोई गलफड़े होते है जो मछली को सांस लेने में मदद करता है।
- तारमीन जिसे स्टारफिश भी कहते है इसमें दिमाग नहीं होता है।
- इनका प्रिय भोजन झीनूक होता है।
- न्यूजीलेंड में स्टारफिश की 185 प्रजातिया पाई जाती है।
- स्टारफिश का पेट बहुत लचीला होता है। इनका शरीर भी इनके पेट की तरह लचीला होता है।
दोस्तों मेरे द्वारा दी गई जानकारी को मेने किताबो और खोजकर्ता चेनलो के माध्यम से अर्जित किया है। यदि यह आपको अच्छी लगी हो तो कृपया अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर कीजिये और अपने कमैंट्स और सुझाव मुझे दीजिये।
घन्यवाद आपके प्यार के लिए।